फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AIR recorded interview abour Saanjh, now issue over broadcasting

रेडियो स्टेशन पर इंटरव्यू लिया, प्रसारण में आनाकानी

Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
AIR recorded interview abour Saanjh, now issue over broadcasting
saanjh - फोटो : file photo

रेडियो स्टेशन हमीरपुर की कार्यप्रणाली से लोग खुश नहीं हैं। यहां प्रतिष्ठित लोगों को बुलाकर उनके इंटरव्यू लिए जा रहे हैं, लेकिन प्रसारण में आनाकानी की जा रही है। बहुचर्चित पहाड़ी फिल्म सांझ के निर्माता एवं निर्देशक अजय सकलानी और साहित्यकार राजेंद्र राजन को रेडिया स्टेशन हमीरपुर ने एक मई को फिल्म के इंटरव्यू के सिलसिले में स्टूडियो में बुलाया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक स्टेशन पर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक का प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र राजन ने साक्षात्कार लिया। इसके बाद उन्हें कहा गया कि यह इंटरव्यू दो मई को प्रसारित होगा। लेकिन अभी तक यह इंटरव्यू प्रसारित नहीं हुआ। साहित्यकार राजेंद्र राजन ने कहा कि वह इससे पहले भी कई प्रसिद्ध हस्तियों के इंटरव्यू ले चुके हैं।
विज्ञापन


एआईआर हमीरपुर के अधिकारी अब इस इंटरव्यू को प्रसारित करने में आनाकानी कर रहे हैं। रेडियो स्टेशन के अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली से उनके औैर पहाड़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक अजय सकलानी के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। अगर इंटरव्यू को प्रसारित ही नहीं करना था तो उन्हें फोन कर रेडियो स्टेशन क्यों बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों रेडियो स्टेशन में बैठकर रिकॉर्डिंग की और क्यों दोनों से कांट्रेक्ट साइन करवाए? राजेंद्र राजन ने कहा कि वह इस मामले की एआईआर के महानिदेशक को लिखित में शिकायत करेंगे।


हमीरपुर रेडियो स्टेशन के प्रभारी अजीत गिल ने कहा कि वह हरियाणा गए हैं। उन्होंने कहा कि सांझ फिल्म का साक्षात्कार लेने से पहले रेडियो स्टेशन के अधिकारियों ने उनसे कोई स्वीकृति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि हमारे पेनल में शामिल लोगों की अप्रूवड साउंड को ही प्रसारित किया जाता है, लेकिन वह अप्रूवड साउंड भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed