फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AIDS awareness message will be given through mini marathon: Bairwa

मिनी मैराथन से दिया जाएगा एड्स जागरूकता का संदेश : बैरवा

Sat, 19 Aug 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। युवाओं और किशोर-किशोरियों को एचआईवी-एड्स से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए इस माह हमीरपुर जिले में नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) और हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार यूथ फेस्ट-2023 करवाया जाएगा। इसके तहत मिनी मैराथन, क्विज, स्किट और रील प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को इस संबंध में गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर यूथ फेस्ट-2023 की गतिविधियों की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि इन गतिविधियों में उन सभी शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जहां रेड रिबन क्लब संचालित किए जा रहे हैं। मिनी मैराथन प्रतियोगिता अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और डिग्री काॅलेज के अधिकारियों को मिनी मैराथन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 4000 रुपये, द्वितीय 2000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये के अलावा 700-700 रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी-एड्स पर आधारित नाटक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 7000 रुपये, 5000 रुपये और 3000 रुपये की राशि दी जाएगी। रील प्रतियोगिता के विजेता को 1500 रुपये, उपविजेता को 1000 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। रील वीडियो की अवधि 30 सेकंड से लेकर एक मिनट तक होनी चाहिए। इसी प्रकार आठवीं, नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली क्विज स्पर्धा में पहले तीन पुरस्कारों के रूप में क्रमश: 3000 रुपये, 2000 रुपये और 1300 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा 700 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और इनमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आईसीटी काउंसलरों और रेड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed