{"_id":"609923558ebc3efbef74228c","slug":"agricultural-sales-center-opened-late-farmers-standing-in-queue-hamirpur-hp-news-sml369853120","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से खुला कृषि विक्रय केंद्र, कतार में खड़े रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से खुला कृषि विक्रय केंद्र, कतार में खड़े रहे किसान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में डांग क्वाली के पास स्थित कृषि विक्रय केंद्र के समय पर न खुलने से सोमवार सुबह ही किसानों और बागवानों की भीड़ उमड़ गई। कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें लागू होने के बाद सोमवार से दुकानें खुलने का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया, लेकिन पहले ही दिन कृषि विक्रय केंद्र साढ़े दस बजे खोला गया। इस कारण सुबह सवेरे ही बीज और अन्य कृषि सामग्री लेने के लिए यहां पहुंचे किसानों को दो से ढाई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
किसानों को बीज और उर्वरक खरीदने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह सवेरे ही किसानों को घर से निकलकर कृषि विक्रय केंद्र पहुंचना पड़ा। सोमवार को जब कृषि विक्रय केंद्र तय समय पर सुबह आठ बजे नहीं खुला तो किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गई। करीब साढ़े दस बजे कृषि विक्रय केंद्र खुला तो किसानों की कतार केंद्र के बाहर लग गई। देर से केंद्र खुलने के कारण इसे बंद भी सवा 11 बजे के बाद ही किया गया। 11 बजे के बाद आधा शटर लगाकर बीज बेचे गए। बता दें कि वर्तमान समय में बाजरा, मक्की, चरी बीज कृषि विभाग के सौजन्य से मिल रहे हैं। उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से विक्रय केंद्र के कर्मचारियों ने भी अपने सैंपल करवाए थे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही उन्होंने कृषि विक्रय केंद्र को खोला। इस कारण केंद्र को खोलने में देरी हुई।
जिले भर के कृषि विक्रय केंद्रों में किसान सुबह आठ से 11 बजे तक बीज खरीद सकते हैं।
क्या कहते हैं खरीददार
ढाई घंटे करना पड़ा इंतजार : रवि
बजूरी से बीज लेने पहुंचे रवि ने कहा कि वह सुबह आठ बजे से कृषि विक्रय केंद्र के पास पहुंचे लेकिन करीब ढाई घंटे बाद यह केंद्र खोला गया। यहां लोगों की कतार लग गई। समय पर बीज नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बीज मिलने में हुई देरी: ज्योति
ज्योति ने कहा कि वह दुलेड़ा से बीज लेने के लिए यहां पहुंची हैं। आधा घंटा इंतजार के बाद कृषि विक्रय केंद्र में बीज मिले। कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। विक्रय केंद्र देरी से खुलने के कारण लोगों को बीज भी देरी से मिले।