फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aggressive stray bulls will now be controlled using dart guns.

Hamirpur (Himachal) News: आक्रामक लावारिस बैलों पर अब डॉट गन से होगा नियंत्रण

Mon, 10 Aug 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लोगों के लिए खतरा बन चुके आक्रामक लावारिस बैलों को अब सुरक्षित तरीके से काबू किया जा सकेगा। पशुपालन विभाग को इसी सप्ताह दो डॉट गन और उनसे संबंधित उपकरण मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से करीब दो लाख रुपये मिलने के बाद विभाग ने खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन डॉट गन का उपयोग आक्रामक लावारिस पशुओं को बेहोश कर सुरक्षित रूप से नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए गोशालाओं या गोसदनों तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गोवंश के उपचार में भी इनका उपयोग किया जाएगा। जिले में लावारिस गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार आक्रामक बैल राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला कर चुके हैं, जबकि खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में डॉट गन मिलने से विभाग की कार्रवाई अधिक प्रभावी होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बॉक्स
1200 लावारिस गोवंश अब भी खुले में
जिले में करीब 1200 लावारिस गोवंश खुले में घूम रहे हैं। ये पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन और पशुपालन विभाग इन्हें गोशालाओं और गोसदनों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

कोट
पशुपालन विभाग को जल्द ही दो डॉट गन मिल जाएंगी। जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग आक्रामक और घायल पशुओं को सुरक्षित तरीके से काबू करने के लिए किया जाएगा, ताकि लोगों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। -सुजय शर्मा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article