{"_id":"5dfbbe2f8ebc3e87a3594b92","slug":"aggitation-againest-caa-hamirpur-hp-news-sml3182274174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सीपीआईएम का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सीपीआईएम का प्रदर्शन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते सीपीआईएम कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की हमीरपुर इकाई ने वीरवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से यह बिल ऐसे समय में लाया गया है जब देश के अंदर आर्थिक मंदी का दौर है। बेरोजगारी पिछले 50 वर्ष में सबसे ज्यादा है। महंगाई से जनता त्रस्त है। पार्टी का मानना है कि इस समय ऐसे फालतू बिल लाने की कोई जरूरत नहीं थी। उल्टा देश के अंदर रोजगार गारंटी कानून, महंगाई दूर करने के लिए सशक्त नीति, महिलाओं पर अत्याचार रोकने को लेकर कठोर कानून व शिक्षा की बेहतरी के लिए बेहतर कदम उठाने की जरूरत है।
इन सारे बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार की ओर से यह बिल लाया गया है। लेकिन, इस बिल के अंदर जिस तरीके से एक विशेष धर्म को निशाना बनाते हुए मोदी सरकार की ओर से सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि अगर मोदी सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो पूरे देश में इसके खिलाफ और जबरदस्त तरीके से आंदोलन किए जाएंगे। पूरे देश में इस कानून के विरोध में छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय के अंदर विरोध किया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट के अंदर सभी राज्य इस कानून का विरोध कर रहे हैं और यह कानून कतई भी देश हित में नहीं है। इस प्रदर्शन में अनिल मनकोटिया, सुरेश राठौर, विवेक राणा, ब्रह्मदास, प्रताप राणा, शकुंतला, प्यारो देवी, जमुना देवी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
बाक्स:
पूर्व सैनिक ने प्रदर्शन पर उठाए सवाल, पुलिस ने शांत करवाया मामला
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन के दौरान एक पूर्व सैनिक भी वहां से गुजर रहा था। पूर्व सैनिक ने प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई उन्हें विरोध का एक प्रमुख कारण बताएं। जिसके बाद यहां पर बहसबाजी के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पूर्व सैनिक ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी को सही बताया। एक दर्जन पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया।