फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Advisory issued to note down the expiry date of medicines

स्कूलों को दवाओं की एक्सपायर डेट नोट करने की हिदायत

Fri, 10 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued to note down the expiry date of medicines
Pills - फोटो : demo pics

उपायुक्त मदन चौहान ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्रीष्म और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की ज्यादा संभावना रहती है।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए स्कूलों की सुबह की सभाओं में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें जिससे डायरिया आदि बीमारियों से बचाव किया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को दी जा रही आयरन फॉलिक की गोलियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग से आयरन की गोलियां लेते समय दवाई का बैच नंबर और एक्सपायर डेट अवश्य नोट करें। एक्सपायर होने पर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करना तय करें ताकि दवाइयां सही ढंग से नष्ट की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सवित्री कटवाल ने बताया कि छोटे बच्चों के डायरिया की चपेट में आने की संभावना अधिक होती हैं जो मृत्यु का कारण तक बनती है। डायरिया से बच्चों में पानी की कमी होने पर ओआरएस का घोल देना चाहिए।

बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए आशा वर्कर प्रत्येक घर में ओआरएस का एक-एक पैकेट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सोनिका, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अर्चना सोनी के अलावा समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed