{"_id":"6532d5908fbe5b4320005694","slug":"aditya-and-shivali-beat-everyone-in-the-2000-meter-race-against-drugs-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11702-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ 2000 मीटर दौड़ में आदित्य और शिवाली ने सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ 2000 मीटर दौड़ में आदित्य और शिवाली ने सबको पछाड़ा
विज्ञापन
हमीरपुर। एशियन गेम्स में पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या बढ़ने से जहां विश्व पटल पर राष्ट्र का सम्मान बढ़ा है, वहीं देशवासियों खासकर युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। यह बात प्रदेश भाजपा सचिव और सामाजिक संस्था यस के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ में भाग लेने वाले सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
इसके बाद जागरूकता दौड़ में प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की 2000 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, आदित्य पटियाल दूसरे, अरुण शर्मा तीसरे, अभय चौथे, रोहित पांचवे, विशाल छठे, अतुल सातवें, रजत आठवें, अजय नौवें स्थान पर निशु कुमार दसवें स्थान रहे। इसके अलावा करण और गौरव होटल मैनेजमेंट से अपने वर्ग में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग के 2000 मीटर में शिवाली प्रथम, रिचा दूसरे व राशि तीसरे स्थान पर रहे। सुहानी चौथे, शगुन पांचवे, पलक छठे, रीतिका सातवें, अर्पित आठवें, शिवांगी नौवें, श्वेता दसवें स्थान पर रहीं। पुरुष व महिला वर्ग के पहले 10- 10 विजेताओं को देसी घी व ब्रांडेड टी-शर्ट, स्मृति चिह्न व दोनों वर्ग में प्रथम विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया गया। उइस दौड़ में 300 युवाओं ने भाग लिया। सभी के लिए फलों व जूस की व्यवस्था रही। इस मौके पर मुख्य रूप से अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एवं सामाजिक संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष इंजीनियर सूरम सिंह, खेल केंद्र हमीरपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज अवाती, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रंजीत ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम ठाकुर, सुरेश कटोच, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष रहे एवं अणु पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजू मिन्हास, बूथ अध्यक्ष विजय ठाकुर, सेवानिवृत्त वन अधिकारी अनंत राम सुमन, ओलंपियन दिव्या आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।