{"_id":"6612a172b95f0fdc0b0dd5f1","slug":"additional-expenses-of-by-election-will-not-come-with-lok-sabha-elections-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125215-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव के साथ नहीं आएगा उपचुनाव का अतिरिक्त खर्च : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव के साथ नहीं आएगा उपचुनाव का अतिरिक्त खर्च : आशीष
विज्ञापन
कहा, बाद में इस्तीफा स्वीकार कर अलग से चुनाव करवाने पर होगा अतिरिक्त खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कांग्रेस नेताओं के आजाद विधायकों पर जनता पर उपचुनाव का खर्च थोपने पर विधायक आशीष शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग कह रहे हैं कि निर्दलीय इस्तीफा देकर उपचुनाव का खर्च डाल रहे हैं। जबकि, खुद इस्तीफा स्वीकार न कर खर्च डालने का काम कर रहे हैं। अगर लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होते हैं तो महज एक इवीएम ज्यादा लगेगी और कुछ खर्च नहीं होगा। अगर इस्तीफा लोकसभा चुनाव तक स्वीकार नहीं करते हैं व बाद में स्वीकार करते हैं तो चुनाव के तमाम व्यवस्था का खर्च पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत कालेअंब के गांव गाहरा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने नए बने गुग्गा मंदिर के लिए सभी को बधाई दी और शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जनता के कार्य नहीं किए और जन कार्यों को लेकर गए विधायकों को दरकिनार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ग्यारह अप्रैल को गांधी चौक हमीरपुर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेगा। इसके बाद विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। शाम को मट्टन सिद्ध में आयोजित दंगल में शिरकत कर पहलवानों को सम्मानित किया।