फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Achievement plaques of 117 daughters of Bhoranj will be installed in public places

भोरंज की 117 बेटियों की सार्वजनिक स्थलों पर लगेगी उपलब्धि पट्टिका

Tue, 07 Jun 2022 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Achievement plaques of 117 daughters of Bhoranj will be installed in public places
सुंगरवाड़ में बेटियों का उपलब्धि पोस्टर लगातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उपमंडल भोरंज की 39 पंचायतों की 117 बेटियों के पोस्टर व होर्डिंग्स सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इन मेधावी बेटियों का चयन किया गया है। हर पंचायत से शिक्षा, खेल या अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन-तीन बेटियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

भोरंज के सीडीपीओ जीत राम चौधरी ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इन मेधावी छात्राओं के घर में इनकी नाम पट्टिका, पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक भवन पर उपलब्धि पट्टिका फोटो सहित लगेगी। इसी मुहिम के तहत मंगलवार को टिक्करी मिन्हासा पंचायत की तीन छात्राओं ईवा ठाकुर (बारहवीं कक्षा में 95.4 फीसदी अंक), आस्था ठाकुर (दसवीं कक्षा में 90 फीसदी), रिया शर्मा (दसवीं कक्षा में 91.7 फीसदी अंक) की उपलब्धि पट्टिका पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में फोटो सहित लगाई गई। इस संदर्भ में भोरंज के एसडीएम स्वाति डोगरा ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार और विभाग के इस कदम से समाज को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed