फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused of irregularities in counting of offerings sent on one day police remand

Hamirpur (Himachal) News: चढ़ावे की गणना में गड़बड़ी का आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ावे की गणना में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार तक पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन

आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में मंदिर ट्रस्ट की ओर से चढ़ावे की गणना में बदलाव किया गया। गणना के नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मामला सामने आने के बाद चढ़ावे की गणना को रोक दिया गया था, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव के साथ इस कार्य को बहाल कर दिया गया है। चढ़ावे की गणना शुक्रवार को शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से अब कमलदेव को लेखाकार और राजेंद्र कुमार को गणना का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रस्ट चेयरमैन कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किए हैं, ताकि चढ़ावे की गणना के कार्य को सुचारू किया जा सके। चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद से पुलिस टीम की हलचल मंदिर परिसर में लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर थाना पुलिस टीम वीरवार को मंदिर परिसर में पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। 29 सितंबर को चढ़ावे की गणना के दौरान 500 रुपये के नोट के बंडल में 100 की बजाए 140 नोट पाए जाने की सीसीटीवी फुटेज में पुष्टि के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले के सामने आने के बाद चढ़ावे की गणना को रोक दिया गया था, लेकिन अब आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नए कर्मियों को दायित्व देकर इस कार्य को बहाल कर दिया गया है।


कोट
अन्य कर्मियों को गणना का दायित्व सौंपा गया है। चढ़ावे की गणना के लिए ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। नियमों के तहत गणना पूरी की जाएगी। आरोपी कर्मियों पर नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई होगी।
-राजेंद्र गौतम, चेयरमैन मंदिर ट्रस्ट एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed