{"_id":"608eedd68ebc3e8d3155fd8f","slug":"accused-corona-positive-hamirpur-hp-news-sml3691848154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नादौन थाना में दहशत का माहौल है। थाने में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम और प्राथमिक संपर्क में आए कर्मियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
जानकारी के अनुसार नादौन क्षेत्र में चोरी के मामले में हमीरपुर के एक व्यक्ति को करीब पांच दिन पूर्व हिरासत में लिया गया था। आरोपी रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाया गया है। इसे देखते हुए थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना जांच करवाने को कहा गया। विशेष तौर पर आरोपी को हिरासत में लेने और संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के सैंपल करवाए जा रहे हैं। पुलिस थाना में हिरासत के बाद रिमांड पर चल रहे आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए हमीरपुर ले जाया गया, जिसके लिए एंबुलेंस का प्रबंध किया गया था। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोविड नियमों के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।