{"_id":"62cc603a42dbea040e63b25b","slug":"accused-arrested-hamirpur-hp-news-sml4149288177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर में टेंपो की टक्कर से हुई थी युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर में टेंपो की टक्कर से हुई थी युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस ने 28 जून की रात को सौर में सड़क किनारे मिले शव के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवक की मौत टेंपो की टक्कर से हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टेंपो चालक तक पहुंची। वहीं आरोपी टेंपो चालक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जब हादसा हुआ था तो किसी ने नहीं देखा था।
पुलिस ने टेंपो चालक को दाड़लाघाट के पास से गिरफ्तार किया है। मृतक विनोद कुमार (30) पुत्र जयकिशन 28 जून की रात को स्कूटर पर अपने घर ठमाणी चंबयाला जा रहा था। सौर में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। आरोपी टेंपो चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि टेंपो चालक तारा चंद निवासी बाबा बड़ोह कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है।