{"_id":"4ae25086fea1efaed288e71dbc4ee94d","slug":"accident-in-sngoh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टवेरा को टक्कर मारने के बाद खाई में लुढ़की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टवेरा को टक्कर मारने के बाद खाई में लुढ़की कार
अमर उजाला ब्यूरो, अवाहदेवी(हमीरपुर)
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत संगरोह में एक कार और टवेरा की टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई है। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रजनीश कुमार निवासी रसैण गलू, सरकाघाट और कमलेश कुमार कार में सवार होकर हमीरपुर की तरफ जा रहे थे। दोनों संगरोह के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक टवेरा से उनकी कार टकरा गई। टवेरा को टक्कर लगने के बाद कार सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक रजनीश और कमलेश को चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
टवेरा चालक राजकुमार निवासी पट्टा ने बताया कि वह परिवार सहित डबोह में शादी समारोह से वापस घर पट्टा लौट रहा था। संगरोह के पास चढ़ाई चढ़ते समय विपरीत दिशा से आ रही कार टक्कर मारने के बाद खाई में जा लुढ़की। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, चौकी प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।