फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AC buses will run for Chandigarh at 6.30 am

चंडीगढ़ के लिए सुबह छह और साढ़े सात बजे चलेंगी एसी बसें

Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया भोटा सुबह छह बजे और साढ़े सात बजे चलने वाली साधारण बसों के स्थान पर एसी बसें शुरू की हैं। यात्रियों को अब इन दो रूटों पर साधारण बसों के बजाय एसी बसों की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि, साधारण बस में चंडीगढ़ तक का किराया 364 रुपये लगता है, जबकि एसी बसों में 450 रुपये लगेगा। सुबह छह बजे हमीरपुर से चलने वाली बस चंडीगढ़ से दोपहर 1 : 56 बजे वापस होगी। जबकि, साढ़े सात बजे चलने वाली बस शाम 3 : 00 बजे वापस होगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि दो रूटों पर साधारण बसों की जगह एसी बसें शुरू की गई हैं। इन बसों के किराये में साधारण बसों के किराये में ज्यादा अंतर नहीं है। महज 86 रुपये अधिक देकर लोग एसी बसों का लाभ चंडीगढ़ के लिए ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed