फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Abhishek Thakur and Shabnam first in 400 meter race

Hamirpur (Himachal) News: 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ठाकुर और शबनम प्रथम

Thu, 30 Nov 2023 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Thakur and Shabnam first in 400 meter race
अणु खेल मैदान में आयोजित दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। (संवाद)
हमीरपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर की ओर से वीरवार को अणु खेल मैदान में जिलास्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में 100 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो एक सराहनीय कदम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से दिव्यांग खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डीफ वर्ग में शुभम ठाकुर प्रथम, सूर्यांश ठाकुर द्वितीय और शीष ठाकुर तृतीय, ब्रॉड जंप में सूर्यांश प्रथम, आशीष द्वितीय और शुभम तृतीय, छात्रा वर्ग में सेजल प्रथम, शीतल द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय, बॉकी में अरुण प्रथम, शुभम द्वितीय और सौरव तृतीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में वर्षा भारती प्रथम, अदिति द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ठाकुर प्रथम, अद्वित्य द्वितीय और शुभम तृतीय, 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में शबनम प्रथम, साक्षी द्वितीय और कामना तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 22 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसका आयोजन दो से तीन दिसंबर तक ऊना में किया जाएगा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी विवेक, तवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed