फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reduction in corona cases, rapid antigen test of every patient stopped

भाषण में अभिषेक, मेहंदी प्रतियोगिता में अनुराधा प्रथम

Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Reduction in corona cases, rapid antigen test of every patient stopped
टौणी देवी स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित सभी किशोरियों एवं किशोरों को संपूर्ण स्वास्थ्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को तंदुरुस्त रहने के लिए सुबह योग एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित सभी किशोरियों एवं किशोरों को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों की संपूर्ण जानकारी दी तथा उन्हें स्वस्थ रहने की भी टिप्स दिए गए। नशे के दुष्परिणाम की जानकारी भी दी गई। मनकोटिया ने बताया कि किशोरावस्था में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हाथों को धोने के तरीके भी सिखाए गए।
विज्ञापन

भोजन में क्या खाना चाहिए तथा कितने समय बाद भोजन करना चाहिए, इस बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुराधा, दूसरे स्थान पर खुशबू तथा तृतीय स्थान पर वनिता रही। भाषण में प्रथम स्थान पर अभिषेक, द्वितीय स्थान पर अभिनव और तृतीय स्थान पर आदित्य रहे। प्रधानाचार्य पुष्पा ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग से दीक्षा शर्मा, संजय और पुष्पा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed