हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) का गठन मंगलवार को किया गया। इस संदर्भ में कॉलेज के लेक्चर थियेटर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. विवेक बन्याल और डॉ. पुष्प राज चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। विभिन्न पदों के लिए नामांकन मांगे गए थे, लेकिन प्रत्येक पद के लिए सर्वसम्मति होने के चलते कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया गया।
इस दौरान डॉ. अभिषेक ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ. नीरज शर्मा और दिशा शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. निशांत आचार्य, डॉ. बनीत प्रकाश, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, अंजली चौहान को संयुक्त सचिव, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. रविंद्र कौर और डॉ. निशा शर्मा को प्रेस सचिव, डॉ. भानू कंवर को वित्त सचिव, डॉ. विक्रांत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने कहा कि कार्यकारिणी चिकित्सकों को आने वाली समस्याओं और मांगों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखेगी और इन समस्याओं व मांगों का हल करवाएगी।