{"_id":"6998b2108f5a57f60600e6da","slug":"a-truck-hit-a-wire-and-a-pole-caught-fire-causing-power-outage-for-five-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184269-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रक से तार टकराने पर खंभे में लगी आग, पांच घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रक से तार टकराने पर खंभे में लगी आग, पांच घंटे बिजली गुल
Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में केसीसी बैंक के समीप लगे बिजली के खंभे में सुबह लगभग आठ बजे आग लग गई। खंभे से चिंगारियां, धुंआ उठता देख और पटाखों की आवाज से लोग घबरा गए और हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गई।
लोगों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दी, जिससे क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। गलोड़ बाजार में सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक गुजरा तो उसके साथ बिजली के तार उलझ गए। ट्रक चालक को इसके बारे में पता नहीं चला और तार तीन स्थानों से टूट गए। इस दौरान तारों के आपस में उलझने से बैंक के साथ स्थापित खंभे में आग लग गई।
बिजली को बहाल करने में अधिकारियों को करीब पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों को हुई। बिजली जाने के साथ ही सीसीटीवी भी बंद हो गए, जिसके कारण ट्रक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं, सहायक अभियंता शिवम डोगरा का कहना है कि तारें किसी वाहन की चपेट में आने से टूट गई हैं। दोपहर करीब एक बजे तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। वाहनाें की आवाजाही के कारण परेशानी आ रही है।