फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A sports stadium will be built at Bhoranj College at a cost of Rs 1.20 crore.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज महाविद्यालय में 1.20 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम

Sat, 22 Nov 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium will be built at Bhoranj College at a cost of Rs 1.20 crore.
कंज्याण पंचायत के ढो में नव निर्मित वर्षाशालिका का उद्घाटन करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जाग
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शुक्रवार को विधायक सुरेश कुमार ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास और नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल के संरचनात्मक ढ़ांचे को मजबूत कर रही है। महाविद्यालय का खेल स्टेडियम समय पर बनकर तैयार होगा। पुस्तकालय में करीब 100 छात्रों को एक साथ पढ़ने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि महाविद्यालय में आने-जाने की समस्या को दूर करने के लिए मुद्रिका बस चलाने की प्रकिया जारी है। जल्द ही मुद्रिका बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक ने कंज्याण पंचायत के ढ़ो में करीब पांच लाख रुपये से बनी नवनिर्मित वर्षाशालिका का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। वर्षाशालिका के साथ सार्वजनिक शौचालय बनाने व ढो गांव में पानी की समस्या को दूर करने के पाइपलाइन डालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पर्यटन विभाग के निदेशक परवेश ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed