{"_id":"6a0a1d536087c0ed8f0b9aaa","slug":"a-scuffle-broke-out-between-a-woman-and-police-personnel-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-193917-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में महिला और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में महिला और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक
Mon, 18 May 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को गेट नंबर-दो पर बिना अनुमति वाहन को अपर बाजार स्थित बैरियर नंबर-तीन तक ले जाने को लेकर एक महिला और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर न्यास प्रशासन ने मामले पर आपत्ति जताई। वीडियो में महिला पुलिस कर्मियों पर वाहन रोकने और कथित तौर पर पैसे मांगने के आरोप लगाती नजर आ रही है। वहीं, मंदिर प्रशासन और पुलिस का कहना है कि महिला के पास मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से जारी अनुमति पत्र नहीं था, जबकि इस मार्ग पर वाहन ले जाने से पूर्व अनुमति जरूरी है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार गेट नंबर-दो से अपर बाजार और बैरियर नंबर-तीन तक केवल दिव्यांग, बुजुर्ग और विशेष पास धारकों को ही वाहन ले जाने की अनुमति दी जाती है। अन्य वाहनों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रोका जाता है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि अपर बाजार क्षेत्र में पार्किंग की जगह सीमित है। सभी वाहनों को ऊपर जाने की अनुमति देने से जाम की स्थिति बन सकती है और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियम लागू किए हैं और पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।