फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A population of 40 thousand will benefit from the formation of Hamirpur Municipal Corporation.

Hamirpur (Himachal) News: गृह जिला को सीएम ने दी चार नई सौंगातें

Sun, 17 Nov 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A population of 40 thousand will benefit from the formation of Hamirpur Municipal Corporation.
अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद
गृह जिला को सीएम ने दी चार नई सौंगातें दो नगर निकायों का बढ़ा दर्जा, बड़सर और भोरंज में बनी नपं पंचायतें
विज्ञापन


नगर निगम बनने से अब 40 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

पिछले एक वर्ष से नप हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने की चल रही थी कवायद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में दो नए नगर निकायों की सौगात दी गई है, जबकि दो का दर्जा बढ़ा है। प्रदेश सरकार ने नगर परिषद हमीरपुर का दर्जा बढ़ाकर नगर निगम, नगर पंचायत नादौन को नगर परिषद, बड़सर पंचायत को नगर पंचायत और भोरंज को भी नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया है।
नगर परिषद हमीरपुर का दर्जा बढ़ने से अब नगर निगम में छह पंचायतों और चार किलोमीटर टाउन कंट्री प्लानिंग एरिया (टीसीपी एरिया) शामिल हुआ है। वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर में 11 वार्ड हैं। अब दर्जा बढ़ने से वार्ड 24-25 होने की संभावना है। नगर निगम में अणूकलां, बोहणी, एनआईटी एरिया, नेरी, शासन, मोहीं, मट्टनसिद्ध को शामिल किया गया है। पंचायतों के मिलने से अब नगर निगम की आबादी 40 हजार के करीब होगी। इसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का एरिया भी शामिल है।
विज्ञापन


गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने को लेकर जिला प्रशासन को इसका ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद सहित इसके ड्राफ्ट को लेकर संबंधित पंचायतों और टाउन कंट्री प्लानिंग परिया से संबंधित सभी पंचायतों का ड्राफ्ट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर अब नगर परिषद किया गया है। इसमें अब आसपास की पंचायतें शामिल होंगी। पूर्व में जहां नगर पंचायत नादौन में सात वार्ड थे। वहीं, अब आसपास की पंचायतों के मिलने से जनसंख्या बढ़ने से 11 से 13 वार्ड बनने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त बड़सर और भोरंज पंचायत का दर्जा बढ़ने से यहां पर नगर पंचायतों के बनने से यहां पर भी जनसंख्या के आधार पर वार्डों का गठन किया जाएगा, जिससे लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होंगी।



कोट

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के नगर निगम बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन में शहर विकास के नए आयाम छुएगा। इस कार्य के लिए प्रयास करने वाले नगर परिषद के सभी पार्षदों, कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई।



नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने को लेकर एक वर्ष से कवायद चली हुई थी। उन्होंने नगर परिषद का दर्जा बढ़ने पर प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।



हमीरपुर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही हमीरपुर जिला को विकास पथ पर अग्रसर किया है। नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने से विकास के नए आयाम मुख्यमंत्री की अगुवाई में स्थापित होंगे। सभी जिलावासियों को इसके लिए बधाई।




नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने परिषद को नगर निगम का दर्जा देने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

अजमेर ठाकुर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed