फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A mini job fair will be held in Hamirpur on the 14th

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 14 को लगेगा मिनी रोजगार मेला

Tue, 12 Aug 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर और लुधियाना की विभिन्न कंपनियां रिक्त पदों के लिए लेंगी साक्षात्कार
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे शुरू होंगे साक्षात्कार, मूल प्रमाण पत्रों के साथ आएं अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 14 अगस्त को मिनी रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में हमीरपुर और लुधियाना की विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग श्रेणियों के पदों को भरने के लिए सुबह साढे़ दस बजे से साक्षात्कार लेंगी। मेले में हमीरपुर की एनजी ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के आठ पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। पदों के लिए स्नातक या बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। इसके अलावा आनंद ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के दो पद भरे जाएंगे, जिसके लिए स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।
लुधियाना स्थित टाटा स्टील के एक प्लांट में सिक्योरिटी स्टाफ की अलग-अलग श्रेणियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित कुल 162 पदों को भरने के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड भी साक्षात्कार लेगी। असाइनमेंट मैनेजर के चार पदों के लिए अधिकतम 50 वर्ष तक की आयु के रिटायर्ड जेसीओ पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 33,975 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के बारहवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे और चयनित उम्मीदवारों को 22,537 रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के दसवीं पास उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इनके लिए मासिक वेतन 18,236 रुपये निर्धारित किया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के दसवीं पास एवं फायर डिफेंस डिप्लोमाधारक उम्मीदवार साक्षात्कार दे सकते हैं। इनका मासिक वेतन 20,294 रुपये रहेगा। कंप्यूटर ऑपरेटर के आठ पदों के लिए उम्मीदवार स्नातक एवं कंप्यूटर डिप्लोमा धारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 21,094 वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed