{"_id":"64e7a4e56a502e199b0ab594","slug":"a-middle-aged-woman-died-due-to-drowning-in-kunah-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-6521-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड में डूबने से अधेड़ महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड में डूबने से अधेड़ महिला की मौत
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत रंगस क्षेत्र में बहने वाली कुनाह खड्ड में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ग्राम पंचायत जोलसप्पड के गांव सोहरी निवासी अमरती देवी पत्नी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। महिला के पुत्रों तिलक और रमन कुमार के अनुसार उनकी माता अमरती देवी पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी। उसका अस्पताल में बाकायदा उपचार भी चल रहा था। वीरवार की सुबह 5:00 बजे के करीब बेटे रमन कुमार ने अपनी माता को सुबह उठने पर हाथ मुंह धोने के लिए पानी दिया और फिर वह अपनी दिनचर्या के तहत अपने कार्य के लिए गोशाला की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद पिता जोगिंद्र सिंह ने पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली। परिजनों ने ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के उपप्रधान संतोष कुमार को इसकी सूचना दी। सुबह 7:00 के आसपास रंगस क्षेत्र से किसी व्यक्ति का उपप्रधान को महिला का शव मिलने के बारे में फोन आया। जब परिजनों को लेकर ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ की प्रधान व अन्य पंचायत सदस्य रंगस की कुनाह खड्ड में पहुंचे, तब पता लगा कि मृतक महिला उनके परिवार की ही सदस्य अमरती देवी है। परिजनों ने किसी पर भी हत्या की आशंका नहीं जताई है। मानसिक रूप से परेशानी के चलते खड्ड में पानी के तेज बहाव में महिला के बहने की आशंका जताई जा रही है। महिला के घर से कुनाह खड्ड मात्र 600 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। महिला अमरती देवी के घर जाकर प्रशासन की ओर से सर्कल कानूनगो देश राज, पटवारी कृष्ण और सुशील ने परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत भी पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महिला के पति जोगिंद्र सिंह को उपलब्ध करवाई। उधर, पुलिस थाना नादौन के प्रभारी कुलदीप पटियाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ वह स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
स्थानीय युवकों ने खड्ड से निकाला महिला का शव
वीरवार सुबह 6:30 बजे के आसपास रंगस क्षेत्र के स्थानीय लोगों को पुल के साथ ही मात्र 300 मीटर की दूरी पर पानी में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय ग्राम पंचायत नौहंगी को दी। उपप्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने पुलिस थाना नादौन को रंगस क्षेत्र में शव मिलने की सूचना दी। वहीं, युवक मंडल बलाहर के सदस्य राजू, सोनू, अबू, कुकी व नीरज के सहयोग से खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के बावजूद जान जोखिम में डालकर महिला के शव को पानी से निकाला गया।
-- -