{"_id":"698b840ad54657d876012f5f","slug":"a-library-building-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-10-lakh-in-panjot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-183173-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंजोत में दस लाख रुपये से बनेगा पुस्तकालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंजोत में दस लाख रुपये से बनेगा पुस्तकालय भवन
Wed, 11 Feb 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जाहू/अवाहदेवी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र के तहत पंजोत में बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने 10 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण करने की घोषणा की।
वहीं, उन्होंने यहां पर जिम खोलने, डुंग्गी, पंजोत व बजवाल में पानी की समस्या के लिए ओवरहेड टैंक बनाने की भी घोषणा की। विधायक ने मंगलवार को बमसन खंड के तहत पंजोत में पंचायत सामुदायिक केंद्र, ग्राम पंचायत पंजोत के भूतल एवं प्रथम तल का विधिवत उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया। सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि भोरंज उपमंडल मुख्यालय का शहरीकरण किया जा रहा है। भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। भोरंज सिविल अस्पताल में 12 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इनमें 6 चिकित्सक एमडी है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए मेवा-बमसन पेयजल योजना को ऊहल उपमंडल से भोरंज मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कंज्याण में उपमंडल खोला गया है। सचूही पेजयल योजना व भोरंज के लिए 45 करोड़ रुपये की अलग से पेयजल योजना बनकर तैयार हो रही है। पट्टा-लदरौर क्षेत्र के लिए 95 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना प्रस्तावित है। उन्होंने स्थानीय लोगों की ओर से सांसद अनुराग ठाकुर से बगवाड़ा में केंद्रीय विद्यालय व भोरंज क्षेत्र में साईं का स्पोर्ट्स हॉस्टल खाेलने की मांग की।
उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र में सांसद ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है, जिससे उन्हें याद रखा जाए। कार्यक्रम में कांगडा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, विक्रम शर्मा निदेशक खाद्य आपूर्ति निंगम, सुभाष जैलदार, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।