{"_id":"66e44ae6eb83febb6e09bced","slug":"a-goat-grazing-in-jadoh-was-hunted-by-a-leopard-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135795-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जड़ोह में चर रहे बकरे को तेंदुए ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जड़ोह में चर रहे बकरे को तेंदुए ने बनाया शिकार
विज्ञापन
तेंदुए के बार-बार मिलने से बच्चों और अभिभावकों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला जड़ोह में तेंदुए की दहशत से स्कूली बच्चे और अध्यापक परेशान हो गए हैं। दिनदहाड़े स्कूल के पास अध्यापकों व बच्चों ने स्वयं तेंदुए को देखा है। तेंदुए ने स्कूल के साथ बकरियों के झुंड में चर रहे एक बकरे को भी उठाकर अपना निवाला बना लिया।
जड़ोह स्कूल भरेड़ी से अमरोह व कक्कड सड़क के किनारे पहाड़ी के साथ है। यहां आबादी न होने से झाड़ीनुमा जंगल भी है। दिन के समय ही तेंदुए का स्कूल के पास आना बच्चों व अध्यापकों के लिए खतरा पैदा करने वाला है। इससे स्कूल के बच्चे शौचालय तक अकेले जाने से घबरा रहे हैं। यह घटना बीते शुक्रवार की है। हनोह पंचायत के उपप्रधान सुदेश कुमार ने बताया कि जड़ोह गांव का हंस राज अपनी बकरियों को जड़ोह स्कूल के साथ लगती भूमि पर चरा रहा था। झाड़ियों में घात लगा कर बैठे तेंदुए ने बकरे को उठा कर अपना शिकार बना लिया। यहां दो तेंदुए एक साथ घूम रहे हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, संतोश कुमार, मीरा देवी, प्रकाश चंद, लता देवी, सोमनाथ व अन्य का कहना है कि तेंदुए के आतंक से सुबह-शाम सैर करना भी मुश्किल हो रहा है और स्कूलों में जाने वाले बच्चे सहमे हुए हैं। हनोह पंचायत केे बोहरा राम ने बताया कि पंचायत ने तेंदुए के आतंक की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्ताव पारित करके वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इसके साथ ही कुछ दूरी पर साई-दा-घाट स्कूल व गांव में भी कुछ दिनों से तेंदुआ मिल रहा है। उधर, अग्घार वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश ठाकुर का कहना है कि पंचायत का प्रस्ताव मिलने पर विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।