फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A flood of reverence gathered in Avahadevi Mata and Santoshi Mata temple, the premises echoed with cheers.

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी माता और संतोषी माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर

Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A flood of reverence gathered in Avahadevi Mata and Santoshi Mata temple, the premises echoed with cheers.
अवाहदेवी माता मंदिर में मां का आशीर्वाद प्राप्त करते भक्त। संवाद
अवाहदेवी/जाहू। (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। भक्तजन सुबह से ही माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे और विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम हुई, लेकिन आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दूसरे दिन करीब 1800 के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक आयोजन भी जारी हैं।
विज्ञापन

शत चंडी महायज्ञ का पूजन पूर्ण विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जारी है। यज्ञ में पुजारी आहुतियां डाल रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति के गीत और मां के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव पवन कुमार और धार्मिक अनुष्ठान संचालक ज्ञान चंद वर्मा ने बताया कि नवरात्र के आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। विशेषकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर काफी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

वहीं, संतोषी माता मंदिर लदरौर में भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंगलवार को करीब 2500 भक्तों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed