फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A daily fee of 100 rupees will have to be paid to sell indigenous products.

Hamirpur (Himachal) News: स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए रोज देना होगा 100 रुपये शुल्क

Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बस अड्डे के पास बने ग्रामीण हाट में महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क देना होगा। इस पर जीएसटी भी लगेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित ब्लॉक कार्यालय में पंजीकरण और रोजाना हाजिरी दर्ज करवाना अनिवार्य है। हालांकि, जिला प्रशासन की इन शर्तों के चलते त्योहारी सीजन में भी ग्रामीण हाट में दुकानें शुरू नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) को ग्रामीण हाट के संचालन के लिए निर्धारित शर्तें लागू करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण हाट शुरू होने से महिलाओं को सालभर उत्पाद बेचने का अवसर मिलना था, लेकिन फिलहाल भवन खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण हाट में सिड्डू, बबरू, पतरोड़े, अचार, मिठाइयां, हस्तशिल्प और अन्य स्वदेशी उत्पाद बेचने की योजना थी। साथ ही कैफे कम रेस्तरां भी शुरू किया जाना था।
जिला प्रशासन ने पहले भी दुकानों के संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सूची तय कर ली थी, लेकिन शुल्क और पंजीकरण की शर्तों के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।

कोट
छह ब्लॉकों को स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक कोई भी आवेदन नहीं आया है। आवेदन के उपरांत ही महिलाओं को दुकानें आवंटित होंगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article