फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A cath lab will be built in the medical college with a cost of ten crores, HLL will prepare the DPR.

Hamirpur (Himachal) News: दस करोड़ से मेडिकल कॉलेज में बनेगी कैथ लैब, एचएलएल बनाएगी डीपीआर

Thu, 09 Oct 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैथ लैब शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। दस करोड़ रुपये से कैथ लैब का निर्माण किया जाएगा। यह बजट मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मिल गया है।
एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड की ओर से कैथ लैब निर्माण की डीपीआर बनाई जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने केंद्रीय सरकार की नियंत्रण वाली इस कंपनी को पत्राचार किया है। अब लोगों को हृदय से जुड़ी समस्या के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लैब में दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अब लोगों को हार्टअटैक आने और हार्ट से जुड़ी अन्य परेशानियों का समय पर इलाज मिल पाएगा। लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए निजी अस्पतालों में रुख करने से राहत मिलेगी। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थित जोलसप्पड़ में वर्तमान के मेडिकल कॉलेज से कुछ विभाग शिफ्ट होंगे। इन विभागों के शिफ्ट होने से जो जगह खाली होगी, वहां पर कैथ लैब की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आवश्यकता अनुसार बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से बजट उपलब्ध करवाया गया है। जिले में सरकारी अस्पताल में कैथ लैब नहीं है। इस कारण मरीजों को जिला के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। कुछ मरीज चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों का रुख करते हैं। यहां पर उन्हें अधिक धन राशि खर्च करना पड़ती है। दिल से जुड़ी समस्याओं में समय पर इलाज न मिलने के कारण कई लोगों की मौत भी हो जाती है।

उधर, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैथ लैब बनाई जाएगी। एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को डीपीआर बनाने का कार्य दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed