{"_id":"68150fd133d34c23c30d931d","slug":"a-campaign-will-be-run-to-create-apaar-id-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154784-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अपार आईडी बनाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अपार आईडी बनाने के लिए चलेगा अभियान
Sat, 03 May 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 May 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के 703 स्कूलों में अपार आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए रणनीति तैयार कर ली है। दस्तावेजों में त्रुटियों के चलते आईडी न बना पाने पर शिक्षक लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आईडी बनाने का कार्य करवाएंगे। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों में त्रुटियां निकलती हैं, उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर दस्तावेजों को ठीक करवाया जाएगा।
बीते शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अपार आईडी बनाने में शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आईडी बनाने में मुख्यत: आधार कार्ड नंबर, दस्तावेजों में विद्यार्थियों के साथ माता-पिता और जन्म प्रमाण पत्र में स्थान के नाम संबंधी त्रुटियां थीं। ऐसे में 20 फीसदी विद्यार्थियों की आईडी नहीं बन पाई थी। नए सत्र में शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के लिए शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों की आईडी बनाने का कार्य परीक्षाओं से पूर्व किया जा सके। दस्तावेजों की त्रुटियों में मुख्यत: प्रवासी बच्चे शामिल हैं। ऐसे में जिनके दस्तावेजों को ठीक करवाने में अधिक समय लग रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से कार्य करवाने का निर्णय लिया है ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की आईडी बनाने का कार्य किया जा सके।
लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा। 20 फीसदी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य शेष बचा हुआ है। विद्यार्थियों में विशेष रूप से प्रवासी है, जिनके दस्तावेजों को ठीक करवाने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर