फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A big ground will be built for players in Bhoranj: Suresh

भोरंज में खिलाड़ियों के लिए बनेगा बड़ा मैदान : सुरेश

Thu, 01 Aug 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
पुस्तकालय में 100 बच्चों को बैठने के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन


विधायक ने खेल के मैदान के लिए भूमि और पुस्तकालय का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज उपमंडल में कोई भी बड़ा खेल मैदान नहीं है। इसे लेकर सरकार और प्रशासन गंभीर हैं। वीरवार को भोरंज मिनी सचिवालय में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने खेल के मैदान के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। विधायक ने कहा कि बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ प्रतियोगात्मक शिक्षा की सुविधा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिनी सचिवालय में स्थापित उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय को बेहतर बनाने तथा बच्चों को अच्छी सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है। पुस्तकालय में अधिक से अधिक 100 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यहां बैठने के लिए अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर, इंटरनेट की सुविधा, एसी, पीने के पानी के लिए कूलर की सुविधाएं दी जाएंगी। मिनी सचिवालय के साथ खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा, ताकि खेल के मैदान के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम करने में सुविधा मिल सके। इस दौरान भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप, तहसीलदार बालकृष्ण, नायब तहसीलदार पृथी चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, तरुण बन्याल, चंदन ठाकुर, रिंकू जरियाल, विजय डोगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed