{"_id":"20-64330","slug":"Hamirpur-64330-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों के ताले तोड़ नकदी और जेवरात चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों के ताले तोड़ नकदी और जेवरात चोरी
Hamirpur
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल की झंझयाणी पंचायत के गांव छपरोह में दो घरों के ताले तोड़ कर नकदी व जेवरात चोरी हो गए। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। इस पर डीएसपी सहित पुलिस टीम गांव में पहुंची तथा चोरी की रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने डॉग स्कवायड को भी बुलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। चोरों ने अशोक कुमार तथा संजय कुमार के घर के ताले तोड़कर कुछ नकदी और जेवरात चुराए हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह छपरोह गांव के अशोक कुमार ने सुबह उठकर देखा कि साथ लगते कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने कमरे में बॉक्स में देखा कि लगभग छह हजार की नकदी तथा दो तोले सोने की चेन तथा चांदी की पायल व अन्य गहने गायब थे। इसी प्रकार गांव के संजय कुमार के ऊपर की मंजिल के कमरे के ताले भी तोड़े गए हैं। कमरे में गोदरेज की अलमारी का भी ताला तोड़ा गया था और बक्से से कपड़े निकालकर बाहर फेंके गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के पर्स में से चार हजार नकद तथा लगभग 12 हजार का सोने का लॉकेट व अन्य सामान चोरी हुआ है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान तथा पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। डॉग स्कवायड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम सहित मौके का निरीक्षण किया। डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट तैयार कर छानबीन शुरू कर दी है।