{"_id":"20-63727","slug":"Hamirpur-63727-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत सुन पत्नी ने निगल लिया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत सुन पत्नी ने निगल लिया जहर
Hamirpur
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सदर थाना हमीरपुर के तहत ल्यूंगड़ निवासी एक महिला ने पति की मौत की खबर सुनने के बाद जहर निगल कर जान दे दी। पति रामपुर में किसी कंपनी में कार्यरत था। हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई। पत्नी को इस बात का पता चला तो उसने जहर निगल लिया। इससे तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। पुलिस ने सूचना मिलते की शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ल्यूंगड़ निवासी रेखा देवी को मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसके पति की कंपनी से फोन आया। महिला का पति सुदेश कुमार रामपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। फोन पर बताया कि उसके पति बीमार हो गए हैं और उन्हें यहां आना पड़ेगा। फोन करने वालों ने महिला से घर में किसी और से बात कराने के लिए कहा। घर में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। महिला ने साथ लगती दुकान के मालिक से बात कराई। फोन करने वालों ने दुकानदार को बताया कि महिला के पति को दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। महिला को यह बात सुनाई दे गई। महिला पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और भागती हुई घर चली गई। महिला ने घर जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह बात कंपनी की ओर से मां-बाप को भी बताई। महिला के सास-ससुर उसे लेने नए घर गए और उसे अपने पुराने घर ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत खराब हो गई। टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हमीरपुर रेफर किया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो लड़कियां और एक लड़का छोड़ गई है। तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन