फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पीटीएफ जिला प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

पीटीएफ जिला प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला हमीरपुर के प्रधान के खिलाफ खंड प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला के अंतर्गत पांच खंडों के प्रधानों ने आपात बैठक कर जिला प्रधान को हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। उनके स्थान पर नए प्रधान को भी मनोनीत कर दिया है। जिला के खंडों में से पांच खंडों के प्रधान ने विरोध का बिगुल बजाया है। खंड प्रधानों ने जिला प्रधान की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हमीरपुर के प्रधान राजेश पठानिया ने बताया कि जिला प्रधान संघ की समस्याओं को हल करवा पाने में असफल रहे हैं। सदस्यों ने प्रधान की चुनावों के बाद से अब तक की कार्यशैली पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रधान ने आज तक जो भी निर्णय लिए उनमें संगठन की अनदेखी की है। इसके लिए पदाधिकारियों ने पहले भी अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधान संगठन को लेकर आगे नहीं चल सकते हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है लेकिन चेतावनी के बावजूद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। इसलिए संघ के पांचों खंडों ने जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुलेरिया को पद से हटाने का निर्णय लिया है। खंडों के प्रधानों ने गलोड के प्रधान अमरजीत सिंह को मनोनीत प्रधान घोषित किया है। बैठक में खंड हमीरपुर, भोरंज, गलोड़, बिझड़ी और सुजानपुर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। हमीरपुर जिला के महासचिव सुभाष राणा, बिझड़ी के प्रधान दीपक शर्मा, गलोड़ के प्रधान अनूप ठाकुर, सुजानपुर के प्रधान रणवीर ठाकुर, भोरंज के प्रधान राजेश धीमान, अमरजीत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed