फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लंबेहड़ा में यूरेनियम को देखने को लोगों का लगा जमावड़ा

लंबेहड़ा में यूरेनियम को देखने को लोगों का लगा जमावड़ा

Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत ख्याह के लंबेहड़ा गांव में यूरेनियम जैसा काला पत्थर निकलनेे से ग्रामीण हैरान है। आसपास के गांवों के लोगों की काफी भीड़ पत्थर देखने को पहुंच रही है। अजीत सिंह के घर में पत्थर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत ख्याह के लंबेहड़ा गांव में मनरेगा टैंक की खुदाई के दौरान यूरेनियम जैसा काला पत्थर निकला है। परिवार में दहशत का माहौल है। हालांकि पुख्ता तौर पर पत्थर के यूरेनियम होने की बात नहीं कही जा रही है। गांव के दौरे के दौरान पाया गया कि पत्थर को देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

टैंक की खुदाई के दौरान मौके पर पहुंचे बीडीओ और एसडीएम ने खुदवाई का काम रुकवा दिया है। मौजूद ग्रामीणों जोग्रिंद्र सिंह, अजीत सिंह, लक्की, प्रताप चंद, मान चंद, राज कुमार, गायत्री देवी, प्रवीण कुमार, बबिता, वीना देवी, मनोज कुमार, अरविंद, गरीब दास, सतीश कुमार, रमेश चंद, रवि कुमार ने बताया कि सन 1981 में परमाणु ऊर्जा विभाग ने यूरेनियम के अवशेष निकाले थे। विभाग करीब 15 वर्षों तक तीन सुरंगों में खुदाई कर यूरेनियम को निकाला था लेकिन 90 के दशक में कार्य बंद कर दिया। परमाणु ऊर्जा विभाग ने यूरेनियम को निकालने के लिए प्रयोगशाला भी स्थापित की। हालांकि यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गांव में कई टैंक खोदे गए हैं लेकिन किसी भी टैंक में तथाकथित यूरेनियम वाले काले पत्थर देखने को नहीं मिले हैं। ग्रामीण यह सब देख हैरान है।
विज्ञापन


बाक्स-
हमीरपुर। टैंक की खुदाई से निकले यूरेनियम जैसे काले पत्थर के बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण और विभागीय अधिकारी भी काले पत्थर के यूरेनियम होने की बात से एकमत नहीं है। फिलहाल एसडीएम हमीरपुर ने काले पत्थर के सैंपल जांच के लिए बैंगलोर प्रयोग शाला में भेजे हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि एसडीएम, खंड विकास अधिकारी तथा खनन अधिकारी ने मौके का जायजा लेकर सैंपल ले लिए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed