फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अधेड़ आशिकमिजाज की धुनाई

अधेड़ आशिकमिजाज की धुनाई

Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के साथ लगते एक गांव में ग्रामीणों ने एक अधेड़ आशिक की जमकर धुनाई कर आशिकी का भूत उतारा। ग्रामीण आशिकमिजाज अधेड़ की हरकतों से काफी दिन से परेशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधेड़ शख्स नशे में क्षेत्र की एक महिला को अक्सर धमकाता था। वह रात भर हुड़दंग मचाता रहता था। आरोपी महिला के पति को भी धमका रहा था। ग्रामीण उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे। सोमवार रात्रि को जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो महिला के पति ने ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों के पहुंचते ही अधेड़ आशिकमिजाज भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके उपरांत गुस्साए ग्रामीणों ने अधेड़ आशिकमिजाज शख्स की धुनाई कर दी। उसके उपरांत ग्रामीण अधेड़ आशिक और महिला को थाने ले गए। यहां पर अधेड़ ने सारी बात कबूल की। आशिकमिजाज शख्स ने बताया कि उसकी और महिला की मुलाकात एक साल पुरानी है। महिला ने बताया कि उस व्यक्ति ने गाड़ी के लिए उससे पैसे उधार लिए थे। पुलिस ने दोनों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर समझौता करवा दिया। भोरंज थाना के प्रभारी ओम चंद ने बताया कि पंचायत की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों की सहमति पर समझौता हुआ है। पंचायत उप प्रधान कमलेश ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed