{"_id":"20-44036","slug":"Hamirpur-44036-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झनिक्कर में ट्राला लुढ़का, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झनिक्कर में ट्राला लुढ़का, तीन गंभीर घायल
Hamirpur
Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। बारीं पंचायत के झनिक्कर गांव में एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्राले में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर घायल युवक को हमीरपुर के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झनिक्कर गांव में एक ट्राले को मोड़ते समय डंगा बैठ गया। वाहन खाई में लुढ़क गया। इसमें झनिक्कर गांव के तीन लोग सवार थे। 30 वर्षीय प्रभात पुत्र दीनानाथ, 16 वर्षीय अक्षित पुत्र दिनेश कुमार और 18 वर्षीय अक्षय पुत्र राजेश चौहान हादसे में घायल हो गए। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे यह हादसा हुआ। घटना का पता चलते ही काफी संख्या में लोग बचाव कार्य में जुट गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल टौणी देवी लाया गया। यहां से घायल अक्षय को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राले को प्रभात कुमार चला रहा था लेकिन सड़क के किनारे डंगे के अचानक बैठने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।