{"_id":"20-39025","slug":"Hamirpur-39025-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहणी-भुराण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहणी-भुराण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका
Hamirpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बोहणी से भुराण सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करीब एक साल से अधर में लटका है। सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने से किसानों के खेतों को नुकसान हो रहा है। हालांकि किसानों ने सड़क निर्माण के लिए भूमि दान भी की है। लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
किसानों में हरनाम सिंह, अमर सिंह, बलदेव सिंह, बलवंत ठाकुर, किशन दयाल शर्मा, अमर नाथ शर्मा, हरिचंद, कमल देव आदि का कहना है कि बोहणी- भुराण सड़क मार्ग का निर्माण कार्य एक साल से अधर में लटका हुआ है। इस सड़क की कुल लंबाई करीब सवा किलोमीटर है और सड़क मार्ग से भुराण गांव के बाशिंदों को लाभ मिलना है। इसके लिए बोहणी गांव के किसानों ने अपनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दी है। लेकिन भुराण गांव के कुछेक लोग सड़क निकालने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सड़क निकालने के लिए शपथ पत्र दे रखे हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण को भूमि देने के लिए आनाकानी की जा रही है। बोहणी गांव के किसानों का कहना है कि भुराण गांव के लोगों की आनाकानी उन पर भारी पड़ रही है। उनकी जमीनों से सड़क निकल गई है। लेकिन आगे जाकर सड़क का निर्माण कार्य रुक गया है। किसानों ने बताया कि आगे बारिश के मौसम में सड़क का सारा पानी उनके खेतों में बहेगा, जिससे उनके खेतों का काफी नुकसान होगा। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए, जिससे उनके खेतों को नुकसान से बचाया जा सके।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनपी सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध के चलते सड़क निर्माण कार्य रुका है। जल्द ही मामले को सुलझाकर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।