फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीच सफर में न फंस जाएं आप

बीच सफर में न फंस जाएं आप

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मांगों पर अड़े निगम कर्मी मानने को तैयार नहीं। कर्मियों ने ऐलान कर दिया है कि जहां आठ घंटे पूरे होंगे। बसों के पहिए जाम हो जाएंगे। कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश भी करेंगे। यात्रियों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। अतिरिक्त कार्य का वेतन न मिलने पर निगम कर्मचारियों ने वर्ग टू रूल सेवाएं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संघ के मंडलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने निगम को कई निशुल्क सेवाएं दे दी हैं। अब कर्मचारी वर्क टू रूल ही सेवाएं देंगे। कर्मचारी दिन में आठ घंटे ही सेवाएं देंगे और इसके बाद आराम करेंगे। इसका सीधा प्रभाव लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। लंबे रूट पर चलने वाले निगम कर्मचारियों के आठ घंटे जहां पूरे हो जाएंगे, बस को उसी स्थान पर रोक दिया जाएगा। अगले दिन उसी स्थान से निर्धारित रूट पर बस को वापस निर्धारित स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्री सोच समझकर ही टिकट लें। 26 नवंबर को सभी निगम कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता। तब तक कर्मचारी वर्क टू रूल ही सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

-----
गेट मीटिंग के बाद जोरदार नारेबाजी
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम हमीरपुर इकाई की ओर से कार्यशाला के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग की गई और जोरदार नारेबाजी भी। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन से संघ के साथ हुए समझौते को पूरा करने की मांग की है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि मुख्य प्रबंधक ने जब से प्रशासनिक, तकनीकी कार्यभार संभाला है। तब से न तो विभाग से परिचालकों और न ही तकनीकी, स्टोर स्टाफ की भर्ती हो पाई है। कार्यशालाओं में बसों के पुर्जे नहीं मिल रहे हैं। इससे बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं और प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। निगम के विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। गेट मीटिंग में शिव कुमार शर्मा, तरसेम चंद, सुरेंद्र, राकेश शर्मा, अजमेर ठाकुर, जोगिंद्र पाल, नटरंजन कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed