{"_id":"20-38568","slug":"Hamirpur-38568-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू के सैकड़ाें परिवारों ने अंधेरे में बिताई दीवाली की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू के सैकड़ाें परिवारों ने अंधेरे में बिताई दीवाली की रात
Hamirpur
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। दो जिलों की केंद्र स्थल जाहू कस्बे में दीपावली का पर्व अंधेरे में मनाया है। कस्बे में बिजली गुल होने से दीपावली का पर्व फीका रहा है। इससे लोगों में बोर्ड की लचर कार्य प्रणाली को लेकर काफी रोष है।
ग्राम पंचायत जाहू के प्रधान चमन लाल शर्मा, रतन चंद, कश्मीर चंद, बलदेव शर्मा, पप्पू शर्मा, चंदेल, विधि चंद, पुरुषोत्तम चंद, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, सुरजीत सिंह, सुक्रांत सिंह, सुनील कुमार, प्रभात शर्मा आदि का कहना है कि दीवाली के दिन भी जाहू कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप रही है। दीवाली की रात बिजली गुल रहने से विभाग की लचर प्रणाली जनता के सामने आ गई है। क्षेत्र में आए दिन विद्युत कट लगना लाजिमी हो गया है। दीपावली की रात भी विद्युत कट लगना संबंधित बोर्ड के लिए शर्मनाक है। बोर्ड द्वारा दीपावली से पहले इस दिन विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए आए दिन विद्युत कट लगाए जाते थे। इसके बावजूद बोर्ड दीवाली पर्व पर विद्युत आपूर्ति करने में विफल रहा है। अंधेरा होने से इस बार लोगों की दीवाली फीकी रही है। लोगों ने दीयों और मोमबत्तियों की रोशनी में ही पकवान बनाए और लक्ष्मी पूजन किया। दीपावली के दिन घर पर पहुंचे महमानों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली चले जाने पर उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की। इसके बावजूद कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिन्होंने सेवाएं देने में कोताही बरती है।
उधर, बिद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता पीसी धीमान ने बताया कि दीवाली की रात जाहू फस्ट 63केवी के साथ केबल जलने से समस्या आई है। बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।