{"_id":"61a7176e9260087cdb5dcf26","slug":"926-students-took-sociology-exam-hamirpur-hp-news-sml391895895","type":"story","status":"publish","title_hn":"926 विद्यार्थियों ने दी समाजशास्त्र की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
926 विद्यार्थियों ने दी समाजशास्त्र की परीक्षा
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। समय 10.30 बजे हैं। स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर। कक्षा दसवीं की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा है। विद्यार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व आने के आदेश हैं। स्कूल में विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। स्कूल गेट पर ही सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। समय 10.45 हो गया है और बच्चों की आने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, जिन बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन हो चुकी है, वह सिटिंग प्लान देख रहे हैं और अपने कमरों की ओर जा रहे हैं। अधिकतर विद्यार्थी मास्क लगाकर की परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं। वहीं, स्कूल ने अपने स्तर पर ही मास्क ले रखे हैं। जरूरतमंद बच्चों को मास्क मुहैया करवाए जा रहे हैं।
सीबीएससी बोर्ड की दसवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं 11 दिसंबर तक चलेंगी। मंगलवार को दसवीं कक्षा की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी। परीक्षा 11.30 बजे है, जिसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 11 बजे गए हैं और अधिकतर विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए हैं। बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें उनके रोल नंबर के अनुसार कमरों में बैठाया जा रहा है। 11.15 हो चुके हैं और सभी बच्चे अब अपने अपने रोल नंबरों के अनुसार कमरों में बैठ गए हैं। सभी कमरों में अध्यापक भी तैनात हैं, ताकि किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। 11.30 हो गए हैं और बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 1.30 बजे तक चली। दसवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमेें डीएवी हमीरपुर, डीएवी कांगू, सैनिक स्कूल सुजानपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, जेएनवी और सेवन स्टार स्कूल हमीरपुर शामिल हैं। जिले में सीबीएससी बोर्ड में दसवीं कक्षा में करीबन 928 विद्यार्थी हैं। जिसमें से दो विद्यार्थियों को छोड़कर 926 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दो विद्यार्थियों में एक विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाया और एक विद्यार्थी अन्य किसी कारण से परीक्षा नहीं दे पाया।
उधर, डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि कक्षा दसवीं में जिले में 928 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 926 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विद्यार्थी
कोरोना में पढ़ाई का हुआ काफी नुकसान
विद्यार्थी त्रिशा ने कहा कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए खूब तैयारी की है, ताकि अच्छे नंबरों से पास हो सकें। कोरोना के बाद अब फिर से पढ़ाई भी पटरी पर लौट आई है। कोरोना में बच्चों का काफी नुकसान हुआ।
नियमों का पालन करना ही कोरोना से बचाव
विद्यार्थी उपासना ठाकुर ने कहा कि समाज शास्त्र विषय की परीक्षा है। परीक्षा से पूर्व ही अध्यापकों ने कोरोना संबंधी नियमों की पालना करने के आदेश दिए थे। वहीं, कक्षाओं में भी इन नियमों का पालन किया जाता है। नियमों का पालन करने से ही कोरोना से बचा जा सकता है और स्कूलों में भी पढ़ाई आराम से हो सकती है।
बोर्ड की परीक्षा में कड़ी मेहनत की जरूरत
विद्यार्थी सन्नी कुमार ने कहा कि दसवीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड की होती है। ऐसे में इसमें बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है ताकि भविष्य में अच्छे नंबर आएं। उन्होंने कहा कि फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के लिए भी अध्यापकों ने खूब तैयारी करवाई है, ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो।
ऑनलाइन कक्षाओं से हुई परेशानी
विद्यार्थी वंशिका ने कहा कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं के कारण काफी परेशानी हुई। अब दोबारा अध्यापकों से स्कूलों में पढ़ने का मौका मिला है। इसका खूब फायदा उठाया जाएगा और अच्छे नंबरों से परीक्षाएं पास की जाएंगी।