{"_id":"5b5f53a74f1c1b48748b7ed7","slug":"91532973991-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवारडू में साविंद्र बने उपप्रधान, वर्तमान प्रधान के पति हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवारडू में साविंद्र बने उपप्रधान, वर्तमान प्रधान के पति हारे
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवारडू में साविंद्र बने उपप्रधान, वर्तमान प्रधान के पति हारे
चाचा और भतीजा के मुकाबले में भतीजे को मिले मात्र पांच वोट
गवारड़ू में रोचक मुकाबले में 63 मतों से जीता उपप्रधान प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गवारडू में उपप्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में लोगों ने चाचा और भतीजा व वर्तमान प्रधान के पति पर विश्वास न जताते हुए करसोह गांव के साविंद्र कुमार को विजयी बनाया। उपप्रधान बने साविंद्र कुमार को कुल 893 में से 311 मत हासिल हुए। पंचायत उपप्रधान के उपचुनाव में 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें करसोह गांव के कर्म चंद का मुकाबला अपने ही भतीजे प्रवीण कुमार से था। जबकि वर्तमान प्रधान के पति रोशन लाल भी चुनावी दंगल में थे। जनता ने साविंद्र को 311 मत देकर 63 मतों से विजयी बनाया।
भतीजे प्रवीण कुमार पर चाचा भारी पड़ा और भतीजे को मात्र 5 वोट मिले। चाचा कर्मचंद को 173 वोट पड़े। वर्तमान प्रधान के पति को 116 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि मुख्य मुकाबले में हेमराज रहे। जिन्हें 242 मत मिले। यहां पर पहले जीवन कुमार उपप्रधान थे, लेकिन उनके सरकारी क्षेत्र में जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। उपचुनाव में पंचायत की प्रधान के पति रोशन लाल ने भी भाग्य आजमाया, लेकिन लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। गवारडू पंचायत के उपप्रधान का मुकाबला रोचक रहा।