फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नाले में पोलीथिन से निपटने के लिए लगेंगे जाले

नाले में पोलीथिन से निपटने के लिए लगेंगे जाले

Thu, 08 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के गंदले पानी को ब्यास नदी में मिलाने वाले नाले में फैली गंदगी तथा पॉलीथिन के कचरे की समस्या को समाप्त करने के लिए शीघ्र ही बड़े स्तर पर कदम उठाए जाएंगे। एसडीएम दिले राम धीमान के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत ने इस गंदगी को समाप्त करने के लिए शीघ्र योजना पर काम करने का दावा किया है। शहर के विभिन्न वार्डों से वर्षा तथा गंदे पानी के साथ बह कर आने वाली पॉलीथिन नाले में कई स्थानों पर फंस जाते हैं। जिससे गंदा पानी रुक जाता है।नगर पंचायत की योजना के अनुसार नाले में कई स्थानों पर पॉलीथिन को रोकने के लिए लोहे के जाले लगाए जाएंगे ताकि इन जालों में पॉलीथिन की गंदगी एकत्रित हो सके। जिसे बाद में सफाई कर्मी के माध्यम से उठाया जाएगा। इससे पहले काफी लंबाई में फैले इस नाले में से पॉलीथिन की गंदगी को एकत्रित करना सफाई कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन जाता था। एसडीएम दिले राम धीमान ने बताया कि इस नाले की गंदगी से निपटने के लिए नगर पंचायत को कहा गया था। जिस पर नगर पंचायत ने नाले में कई स्थानों पर लोहे के जाले लगाने का निर्णय लिया है। नाले के साथ ही काफी घनी आबादी है तथा क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम के इस प्रयास की सराहना करते उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed