{"_id":"5a5cdce54f1c1b61268b48d3","slug":"91516035301-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में बाजार में अतिक्रमण पर दस दुकानदारों का सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में बाजार में अतिक्रमण पर दस दुकानदारों का सामान किया जब्त
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के प्रमुख व्यापारिक कस्बे जाहू में सोमवार को प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण करने वाले दस दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया है। इसके साथ ही कस्बा में सड़क किनारे और बस अड्डे पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए 70 वाहनों के चालान भी किए गए। सोमवार को एसडीएम भोरंज नरेंद्र चौहान की अगुवाई में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने जाहू में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत औचक निरीक्षण किया। इस बात का पता लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अतिक्रमणकारी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही सामान समेटने लग पड़े लेकिन प्रशासन ने नालियों और सड़कों पर सजाए गए सामान को जब्त कर लिया। हालांकि कुछ दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान को बाहर से हटवाया गया। सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे भोरंज एसडीएम नरेंद्र चौहान, भोरंज पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले बस अड्डे में खड़े वाहनों के चालान काटे। इसके बाद बस अड्डे की भूमि पर कब्जा किए दुकानदारों के सामान को हटवाया। इस दौरान दस दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और 70 वाहन चालकों के चालान किए गए। हालांकि टीम ने दुकानदारों के चालान नहीं काटे, उन्हें सिर्फ हिदायत देकर छोड़ दिया। प्रशासन की यह कार्रवाई दो घंटे तक चली। वहीं एसडीएम के जाने के बाद दुकानदारों ने दोबारा अपना सामान सड़क पर सजा दिया। इस संबंध में एसडीएम भोरंज नरेंद्र चौहान का कहना है कि जाहू बाजार में सड़क किनारे व बस अड्डे पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए हैं। अतिक्रमण करने वाले दस दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी है।