{"_id":"6a247297881111734e0d161a","slug":"90-cartons-of-english-liquor-recovered-from-a-pickup-truck-driver-arrested-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196174-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पिकअप गाड़ी से 90 पेटियां अंग्रेजी \nशराब बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पिकअप गाड़ी से 90 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुजानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 90 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में सिद्धु चौक पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 90 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब को बद्दी से मैहतपुर वाया टांडा ले जाने की अनुमति थी, लेकिन चालक निर्धारित मार्ग से हटकर सुजानपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। पूछताछ में चालक की पहचान रामकरण निवासी किशनपुरा, बद्दी के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में लगी है कि शराब को किन लोगों को अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था। संवाद