फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घर छुट्टी आए नेवी के जवान की संदिग्ध में मौत

घर छुट्टी आए नेवी के जवान की संदिग्ध में मौत

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत घुमारवीं गांव में घर पर छुट्टी आए नेवी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। विवेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार वर्ष 2015 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पिता के पास रोजगार का साधन नहीं है और घर पर ही रहते हैं। जबकि छोटा भाई कॉलेज में पढ़ता है।
विज्ञापन

विवेक 18 मार्च को ही विशाखापट्टनम से घर छुट्टी आया था। सोमवार रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा भी बंद था। जब काफी देर तक कमरे से कोई जवाब नहीं आया तो शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो विवेक बिस्तर पर मृत पड़ा था। इस बात की सूचना पुलिस थाना भोरंज में दी गई। भोरंज पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। विवेक के माता-पिता घर पर ही रहते हैं। वहीं, छोटा भाई भोरंज महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। विवेक का परिवार गरीब है और वह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। विवेक की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed