फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीएसएनएल कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

बीएसएनएल कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड के हमीरपुर सर्कल के कर्मचारियों और अधिकारियों को मार्च माह के 11 दिन बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। बीएसएनएल महाप्रबंधक सर्कल हमीरपुर के तहत जिला बिलासपुर और ऊना भी शामिल है। इन तीन जिलों में एजीएम, एसटीओ और जेटीओ तथा लाइनमैन समेत 474 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी सेवारत हैं। दो हफ्ते के बाद भी वेतन का भुगतान न होने के चलते बीएसएनएल के कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों को हर माह बिजली बिल, फोन बिल, राशन समेत बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस का भुगतान करना होता है। इसके अलावा भी कई तरह के खर्चे हर माह रोजमर्रा की जीवन में होते हैं। वहीं, बीएसएनएल के उच्चाधिकारी सॉफ्टवेयर में बदलाव और दिल्ली से वेतन के लिए बजट जारी न होने का तर्क दे रहे हैं। बता दें कि हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर तीन जिलों में बीएसएनएल के 19 हजार लैंडलाइन कनेक्शन और 7 हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन चल रहे हैं। इसके अलावा इन तीन जिलों में 300 से अधिक बीटीएस टॉवर चल रहे हैं। लेकिन, सुबह से लेकर शाम तक फील्ड समेत कार्यालय में पसीना बहाने वाले कर्मचारी दस दिन से वेतन के लिए तरस रहे हैं। उधर, डीजीएम हमीरपुर वीके शर्मा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में इस साल से सॉफ्टवेयर में बदलाव हुआ है। डाटा अपलोड हो रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी शिमला और दिल्ली कार्यालय से मिल सकती है। वहीं पीछे से वेतन जारी नहीं हुआ है। मंगलवार को कुछ अधिकारियों को वेतन मिला है, शीघ्र ही सभी के खाते में वेतन की राशि जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed