{"_id":"5c4366a5bdec22077e4355f5","slug":"81547921061-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्कड़ स्कूल के मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्कड़ स्कूल के मेधावी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कक्कड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्यातिथि ने कहा कि अध्यापक बच्चों को मोबाइल का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। इसके बाद मुख्याध्यापक योगेंद्र पाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विधायक ने कक्कड़ स्कूल को दो सोलर लाइटें और चारदीवारी लगाने की भी घोषणा की। इससे पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 3100 रुपये और हाई स्कूल के बच्चों को 5100 रुपये प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों अक्षय, राहुल, अमन, अर्णव, प्रभात, प्रशांत, संगीता, कोमल, शालू, पूजा, पलक, शिवानी, प्रियंका, सिमरन, महक, शशि, अभिलाषा, अमित, संजीव आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष रामकृष्ण गारला, बूथ अध्यक्ष भवानी दत्त शर्मा, कैप्टन अमीं चंद, अंजू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।