{"_id":"5c3cba9bbdec225eb65de341","slug":"81547483803-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बीते, सड़क का 25 मीटर विस्तारीकरण भी नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बीते, सड़क का 25 मीटर विस्तारीकरण भी नहीं हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पक्का भरो से हमीरपुर बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर महज 25 मीटर सड़क विस्तारीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया। कछुआ चाल से चल रहे इस कार्य के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। शिमला-धर्मशाला रूट पर चलने वाली सभी बसें इसी मार्ग से गुजरती हैं। धीमी गति से निर्माण कार्य के चलते कई वाहन इस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वहीं सड़क पर निर्माण सामग्री फेंकने के कारण इस मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।
बता दें कि बीते साल अगस्त माह में हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल हमीरपुर के समीप तंग मोड़ को चौड़ा करने का कार्य शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने बरसात के मौसम में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का टेंडर किया था। ठेकेदार ने जेसीबी से जैसे ही खुदाई की, बरसात के कारण सड़क ही धंस गई। बरसात के कारण लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रहा। बरसात खत्म होने के बाद कार्य दोबारा शुरू हुआ लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि यहां मोड़ पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन सड़क किनारे डंगे लगाने का कार्य अभी तक जारी है। लोगों सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, राहुल कुमार, देव पठानिया और अशोक कुमार ने लोनिवि से इस मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है। उधर, लोनिवि के एसडीओ देवराज ने कहा कि दो हफ्ते के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।