{"_id":"5bb10a61867a557f195f4c87","slug":"81538329185-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के टैंकर के टायर में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल के टैंकर के टायर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाड़ी (हमीरपुर)। नेशनल हाइवे-70 पर जलाड़ी गांव के पास मिट्टी के तेल से भरे टैंकर के टायर में आग लग गई। समय पर आग का पता लगने पर इसे बुझा दिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। संगरूर से मिट्टी के तेल का टैंकर लेह जा रहा था कि अचानक जलाड़ी के पास पहुंचने पर टैंकर के टायर में आग लग गई। टायर में आग लगने का पता टैंकर को पास कर रहे पुलिस कर्मी राजेश कुमार और होमगार्ड जोगिंद्र को लगा तो उन्होंने टैंकर चालक से वाहन को रोकने को कहा। चालक के टैंकर रोकने पर पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक प्रयास से आग पर रेत और पानी फेंककर आग को बुझाया। समय पर टैंकर के टायर में आग लगने का पता चल गया और आग बुझा दी गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन