फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के 17 स्कूलों के कमरे असुरक्षित घोषित

जिला के 17 स्कूलों के कमरे असुरक्षित घोषित

Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के 17 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं। विभाग ने इन जर्जर स्कूल भवनों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही बने अतिरिक्त कमरों में शिफ्ट किया गया है। कमरों की कमी के कारण स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। विभाग ने 17 स्कूलों में से दो स्कूलों को कमरों को गिराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जबकि विभाग ने बाकी बचे सभी स्कूलों को जल्द औपचारिकताएं पूरी कर जर्जर हुए कमरों को गिराने को कहा है।
विज्ञापन

जर्जर कमरों को गिराने के बाद नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। जिला में कुल 161 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें से 17 स्कूलों के कमरे जर्जर हो गए हैं। कमरों के जर्जर होने से इनका कभी भी गिरने का डर बना हुआ है। विभाग ने जर्जर कमरों को गिराने की प्रक्रिया तेज कर दी है ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हों। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि जिला के 17 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के कमरे असुरक्षित घोषित किए गए हैं। विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को जल्द कमरों को गिराने की औपचारिकताएं पूरी करके इन्हें गिराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी बच्चों या स्टाफ को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed